चेलैन्जर रेडियो कंट्रोल मॉडल जहाज को चलाना उल्लासमय और सरल है जो अदभुत जलयात्रा का अनुभव कराता है। साथ ही, यह अनुभवी नाविकों को रेस लगाने में प्रतिस्पर्धात्मक और चुनौतीपूर्ण है।
यह उन्हीं गुणवत्ता सामग्रियों से निर्मित है जिनसे विश्व-स्तर के अमरीकी कप के दौड़ लगाने वाले यॉट बने हैं। इनमें कार्बन-फाइबर, केल्वर ढ़ाँचा और माइलर, स्टेनलैंस स्टील, एलूमिनियम और टाइटेनियम फिटिंग हैं। चेलैन्जर एक विशाल जहाज है जो अपने पेंदे पर नौ फीट (275cm) लंबा खड़ा है फिर भी इसे 11 इंच (28 cm) ऊंचे एलूमिनियम केस में बंद किया जा सकता है। यह जलयात्रा में प्रयोग होनी वाली सभी जरूरी वस्तुओं के साथ आता है जैसे कि बैटरी, चार्जर, आर सी रेडियो, स्टैन्ड और उच्च गुणवत्ता वाला पात्र जो इतना मजबूत है कि इसे जहाज से या हवाई जहाजों से भेजा जा सकता है। आर सी मॉडल जलयात्रा मित्रमण्डल के लिए भी एक अदभुत क्रियाकलाप है।
इसके एक या दो सुन्दर और आकर्षक मॉडलों में मित्र, माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और बच्चे सब एक साथ घंटो तक मजा कर सकते हैं। जिन लोगों के पास सब कुछ है उन लोगों के लिए यह एक अनूठा उपहार है तथा एक प्रभावशाली सामाजिक उपहार भी है। शारीरिक रूप से विकलांग नाविकों के लिए इसमें नियंत्रक भी है जिससे वह पानी की तह पर रेस/दौड़ और जलयात्रा का अनुभव ले सकते हैं। यदि आप जलयात्रा के शौकीन हैं या केवल इसे सीखना चाहते हैं तो, यह है, सर्वश्रेष्ठ रेडियो कंट्रोल नाव। इसका ढाँचा जर्मनी में बना है और मस्तूल, नाव और रस्सी यू एस ए में बनी हैं। इसकी मुख्य नाव, भुजा और पतवार को जर्मन तीन छड़ लम्बा दीर्घकालिक आर सी रेडियो ट्रांसमिटर अलग-अलग नियंत्रण में रखता हैं तथा इसमें 18 अतिरिक्त चैनल जोड़े जा सकते है। शहर के तालाब, बंदरगाह और खुले-समुद्र के लिए यह जहाज एकदम उत्तम है।
इसे हाथ में असानी से उठा सकते हैं या कार और निजी नाव में ले जा सकते हैं। निरंतर बदलते मौसम, हवा और पानी के कारण हर बार मॉडल जलयात्रा रोचक और मनोरंजक होती है। चेलैन्जर नाव इस प्रकार बनाया गया है कि इन प्राकृतिक तत्वों को गति, ऊर्जा और उल्लास में परिवर्तित किया जा सके। ये बेहद मज़बूत है, जो सदैव आपके साथ रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियां भी इसका आनंद उठा सकती हैं।
रेडियो कंट्रोल जहाज और नाव पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट देखें। हमारी साइट देखते समय आपको सभी जानकारी अंग्रेजी में मिलेगी। इसके अतिरिक्त हमसे किया जाना वाला समस्त पत्राचार अंग्रजी भाषा में ही किया जाना चाहिए।
प्रवेश करने के लिए यहां क्लिक करें!